OnePlus 12 New Update Release: OnePlus 12 स्मार्टफोन को जनवरी के महीने में लॉन्च किया गया था, पिछले महीने, OnePlus ने अपने OnePlus 12 स्मार्टफोन के लिए Oxygen OS 14.0.0.802 नाम से एक बड़ा अपडेट लॉन्च किया था। इस अपडेट में स्मार्टफोन में कई नए फीचर्स और फीचर्स के बग्स को सही किया गया था। OnePlus कंपनी ने अपने OnePlus 12 के लिए फिर से एक अपडेट निकाला है, स्मार्टफोन कंपनी ने अब Oxygen OS 14.0.0.810 नाम से एक जरूरी अपडेट निकाला है। जो की स्मार्टफोन के एनीमेशन और स्मार्टफोन के टच कंट्रोल को और बेहतर बनाएगा।
यह अपडेट फिलहाल, इंडियन OnePlus 12 यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। जिसको जून 2024 के स्तर पर अपग्रेड कर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन का अपडेट केवल इंडियन यूजर्स के लिए है जिसका फर्मवेयर संस्करण CPH2573_14.0.0.810 (EX01) है। इसका साइज 1.06GB का है। नीचे पूरा चेंजलॉग देखें।
OnePlus 12 New Update Oxygen OS 14.0.0.810 Update Changelog

होम स्क्रीन पर ऐप आइकन अब आपके क्लिक करने से तेजी से प्रक्रिया देंगे।
ऐप्स खोलते और बंद करते समय टच कंट्रोल प्रतिक्रिया में सुधार करता है।
एकाधिक ऐप्स खोलते और बंद करते समय एनिमेशन को अनुकूलित करता है।
त्वरित सेटिंग्स को नीचे खींचते समय एक संक्रमण एनिमेशन जोड़ता है।
होम स्क्रीन पर ऐप आइकन खींचते समय एनिमेशन को अनुकूलित करता है।
होम स्क्रीन पर ऐप आइकन खोलते समय और बंद करते समय गोसियन ब्लर प्रभाव जोड़ता है।
होम स्क्रीन विजेट खोलते समय और बंद करते समय एक ट्रांजिशन एनिमेशन जोड़ता है।
जब स्क्रीन बंद हो जाती है, तो घड़ी विजेट के लिए एक संक्रमण एनिमेशन जोड़ता है।
होम स्क्रीन विजेट प्रदर्शित करने के तरीके में सुधार करता है।
गेमिंग को और सुधार करता है।
यह इस समस्या को ठीक करता है, जिसमे गेम खेलते समय स्क्रीन काली पड़ जाती थी।
अब अपने स्मार्टफोन को अनलॉक करने के लिए लोक स्क्रीन पैटर्न बनाते समय ट्रैक न दिखाने का ऑप्शन चुन सकते हैं।
यह इस समस्या को ठीक करता है, जिसमे त्वरित सेटिंग्स में वॉल्यूम स्लाइडर और भौतिक वॉल्यूम बटन दबाने से ट्रिगर होने वाला स्लाइडर एक ही समय में दिखते थे।
Read more: Earn Money Online: क्या आप भी घर बैठकर पैसे कमाना चाहते हैं, यह है 7 अर्निंग प्लेटफार्म
Read more: Realme C61 Launch In India: 1000 से भी कम कीमत मे हुआ लॉन्च, जाने कीमत
