How To Start Gym Business in India: भारत में जिम करना आज के समय में दिखावा नहीं बल्कि जिम एक अहम हिस्सा बन गया है। महामारी की शुरुवात के साथ ही, मिलियनेल्स से लेकर जैन जेड तक हर व्यक्ति ने अपनी प्रतिरिक्षा, आहार संबंधी प्राथमिकताओं को बड़ाने और समग्र रूप से अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने पर अपना ध्यान कर लिया है।
अगर आपको अपना जिम बिजनेस शुरू करना है मगर आपको कोई idea नही है की इसको कैसे शुरू किया जाएगा और किस तरह से एक अच्छे जिम ट्रैनर को हायर किया जाएगा तो आज हम आपको इस आर्टिकल में वो सभी जानकारी देंगे जो की आपको जरूरत होगी अपने जिम बिजनेस के लिए।
भारत में फिटनेस उद्योग हाल ही में काफी तेजी से बड़ा है और आगे भी बढ़ता जायेगा आज के समय में अपने स्वस्थ और शरीर को सही रखना बेहद जरूरी हो गया है। आज के समय में लोग अपने शरीर को अच्छा और फिट दिखने के लिए जिम में जाके एक्सरसाइज करते हैं और हेल्थ सप्लीमेंट्स लेते हैं।
जैसा की आप जानते होंगे की साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुवात की थी। जिसके बाद से भारतीय अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं और उन्होंने अपनी जीवनशैली पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।
How To Start Gym Business in India: Gym Business Plan in Hindi

Gym Business Plan in Hindi: अगर आपको भारत में Gym बिजनेस शुरू करना है तो आपको इसके लिए थोड़ा रिसर्च करना है। उधारण के लिए किसी ऐसी जगह को ढूंढिए जहां लोग Gym या एक्सरसाइज करते हों और वहां के लोग Gym की कितनी फीस देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस बिजनेस में निवेश करने की कोई सीमा नहीं होती है अगर आपको जिम बिजनेस शुरू करना है तो आपको कम से कम 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक निवेश करना होंगे।
Local Market Research (स्थानीय मार्केट रिसर्च)

अगर आपको अपना Gym बिजनेस शुरू करना है तो आपको सबसे पहले मार्केट की रिसर्च करनी होगी। क्योंकि, किसी भी बिजनेस को सफल और असफल मार्केट बनाती है। इसलिए, आपको सबसे पहले मार्केट की जांच करना चाहिए की वहां उस चीज की डिमांड है या नहीं। इसलिए आपको अपने जिम बिजनेस के लिए मार्केट रिसर्च करनी है आप देखें की जहां आप अपना बिजनेस शुरू करने जा रहें हैं वहां किस आयु वर्ग के लोग रहते हैं।
आपको 16 साल से लेकर 45 साल तक के लोगो को टारगेट करना चाहिए क्योंकि, इस उम्र के लोग काफी ज्यादा कसरत करना पसंद करते हैं। जहां पर युवा वर्ग के लोग ज्यादा होंगे वहां जिम चलने की संभावना ज्यादा होती है।
Types Of Gym

जिम (Gym) भी अलग अलग प्रकार की होती हैं, अगर आपने मार्केट की रिसर्च कर ली है तो अब आ जाते हैं की आप Gym कैसे चुनेंगे Gym भी अलग अलग तरह की होती हैं। पहले प्रकार की Gym होती है। पहले तरह की जिम में पारंपरिक बॉडीब्यूल्डिंग (Bodybuilding) होती है, जिसमे वेट ट्रेनिंग के साथ कार्डियो की मशीन (Cardio Machine) भी उपलब्ध रहती है। जिन लोगो को मसल्स बनाने होती है वो इस तरह की जिम को चुन सकते हैं। आप को इसी तरह की Gym भारत में ज्यादातर देखने को मिल जाएंगी।1
दूसरी तरह की Gym में आपको फिटनेस सेंटर या फिर फिटनेस क्लब देखने को मिल जायेंगे। यह पारंपरिक Gym से काफी अलग होती है, इसमें आपको वजन को उठाने जैसी गतिविधियां नही होती हैं। इसमें आपको जुम्बा क्लास, एरोबिक्स या मार्शल आर्ट जैसी ट्रेनिंग दी जाती है।
Decide The Gym Location

आप ऐसी जगह Gym नही खोलेंगे जहां Gym पहले से ही खुली हो क्योंकि, उनका कस्टमर बेस पहले से वहां स्थापित होता है। आप अपनी Gym को ऐसी जगह में खोले जहां पर Gym बहुत ही कम हो। और इसके अलावा आपको अपने जिम (Gym) के लिए ऐसी जगह को चुनना पड़ेगा जहां कस्टमर्स आपकी Gym को ढूंढ सके अथवा देख सके Gym भी एक बिजनेस की तरह है अगर आपकी लोकेशन अच्छी होगी और आपकी जिम किसी ऐसी जगह में हैं जहां लोग आपकी Gym को आसानी से देख सके या फिर ढूंढ सके।
List Of Essential Gym Equipment
अगर आपको अपना जिम बिजनेस खोलना है तो आपको जिम की मशीन खरीदना होंगी यही वो चीज है जिसपर लोगो का सबसे पहले ध्यान जाता है। आपके पास जितनी अच्छी और जितनी ज्यादा मात्रा में उपलब्ध होंगी आपके कस्टमर्स भी उतने ही बढ़ेंगे।
Strength Training Machine
| Smith Machine |
| Dumbbell Set |
| Barbell Set |
| Weightlifting Plates |
| Adjustable Training Bench |
| Preacher Bench |
| Leg Press Machine |
| Cable Crossover Machine |
| Seated Cable Row |
| LAT Pull Down Machine |
Cardio Machine
| Treadmill |
| Elliptical Machine |
| Rowing Machine |
अगर आप बजट में हैं, तो आप भारतीय ब्रांड की तरफ जाएं जैसे की जेराई फिटनेस क्योंकि, क्योंकि, इनकी मशीन विदेशी ब्रांड से कम दाम में मिलते हैं। हालांकि, अगर आप मार्केट में पता करें तो आपको और भी कई लोकल ब्रांड मिल जायेंगे। और कई बड़े जिम अपने पुराने इक्विपमेंट समय समय पर बेचते रहते हैं, आप उस पर भी नजर बनाए रखिए।
How Much Can You Earm From Gym

How Much Can You Earm From Gym: जिम एक तरह का बिजनेस है और बिजनेस तभी चलता है जब आपकी लोकेशन अच्छी हो। जिम की कमाई इस बात पर निर्भर करती है की आपका जिम किस लोकेशन में स्थित है। अगर मानलो की आपका जिम एक बड़े से शहर और शहर के किसी ऐसे लोकेशन में स्थित है जहां भीड़भाड़ ज्यादा हो और जैसा की हमने आपको उपर बताया की जहां आपका जिम स्थित है वहां पर 16 साल से लेकर 45 साल तक के लोग रहते हों तो आपका जिम का बिजनेस अच्छी तरह से सफल हो सकता है।
भारत में जिम ज्वाइन करने के 700 से 1000 रुपए तक चार्ज करते हैं, अगर आपके जिम में 100 लोग आते हैं और आप उनसे हर महीने 1000 रूप चार्ज करते है तो आपकी मंथली इनकम 1 लाख रुपए तक हो जाती है।
भारत में जिम का लाइसेंस कैसे प्राप्त करें
अगर आपको अपने जिम बिजनेस के लिए लाइसेंस प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको स्थानीय पुलिस विभाग की मंजूरी लेनी होगी। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, या फिर आप खुद स्थानीय पुलिस विभाग से संपर्क कर सकते हैं, अगर सब कुछ ठीक रहे तो आपको NOC दे देते हैं।
Read more: PNB Apprentice Recruitment 2024: 2700 वेकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू जाने आवेदन करने का तरीका
Read more: Northern Railway Recruitment 2024: जाने वेतन, आयु सीमा, योग्यता और आवेदन
Gym Registration Process in India
Gym Registration Process in India: भारत में जिम के बिजनेस का रजिस्ट्रेशन प्रोपराइटरशिप फॉर्म या प्राइवेट लिमिटेड फर्म के रूप में कर सकते हैं। अगर आप इस तरह के फर्म को चुनते हैं, तो भविष्य में किसी कारण आपका जिम नही चलता है तो आप इसको आसानी से बेच पाएंगे।
और यदि आप अपना जिम खुद ही चलाना चाहते हैं, तो आपके लिए OPC रजिस्ट्रेशन विकल्प बिलकुल सही रहेगा।
