Hardware Ka Business Kaise Shuru Kare: हार्डवेयर का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जो को हमेशा चलता रहता है। क्योंकि, हार्डवेयर की दुकान में वो सामग्री मिलती है जो की हम अपने घर पर रोजाना इस्तेमाल करते हैं, जैसे की चाकू, रस्सी, बर्तन और घर पर करने वाले पैंट और भी बहुत सी लोहे की चीज़ें जिनके बिना हम काम नही कर सकते हैं।
हार्डवेयर की दुकान में कील से लेकर बड़े से बड़े बर्तन और भी चीज़ें मिलती है। यह बिजनेस कभी मौसम के हिसाब से नहीं चलता है इसलिए इसकी मांग हमेशा बाजार में बनी रहती है। तो, आज हम आपको इस आर्टिकल में हार्डवेयर के बिजनेस के बारे में बताएंगे की आप इसको कैसे शुरू कर सकते हैं।
आज हम आपको सभी सवालों के जवाब देंगे की आप कैसे Hardware Ki Dukan Shuru Kare? और Hardware Ki Dukan Ko Kholne Me Kitna Kharcha Aayega? और Hardware Ki Dukan Se Kitna Labh Kama Sakte Hai? इन सभी सवालों पर नजर डालेंगे।
ध्यान दें की हार्डवेयर चीजों की हमेशा मांग रहती है, क्योंकि हार्डवेयर की चीजों में आपके घर से लेकर कंस्ट्रक्शन तक का सामान मिलता है। इसलिए हार्डवेयर का बिजनेस हमेशा चलता रहता है। हालांकि, यह बिजनेस खोलने के लिए आपको अच्छा खासा निवेश करना पड़ेगा तब आप यह बिजनेस खोल सकते हैं।
हार्डवेयर की दुकान एक ऐसी दुकान है जिसको आप कहीं भी खोले वो दुकान अच्छी खासी चलेगी। जैसा की हमने आपको उपर बताया की इस बिजनेस में आपको घर के सामानों से लेकर बड़े बड़े कंस्ट्रक्शन के भी सामान मिलते हैं। जैसे की पानी की टंकी, छोटी रस्सी बड़ी रस्सी, लोहे के उपकरण और भी रोजमर्रा में आने वाले चीज़ें जो की घर के लिए बड़े काम की होती हैं।
Market Me Hardware Business Ka Scope Kitna Hai?

अभी तक आप यह जान चुके होंगे की हार्डवेयर की दुकान किसको कहते हैं और इसमें क्या क्या बिकता है। और अब बात आती है की यह बिजनेस भविष्य के लिए सुरक्षित है या नही। तो हम आपको बताएं की यह बिजनेस भविष्य के लिए बिलकुल सुरक्षित है और आप इसे अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
क्योंकि, इसमें बिकने वाला सामान हमारे घर की जरूरतों को पूरा करता है जिससे की लोग इसको खरीदते हैं। और भविष्य में भी कई निर्माण और विकास होंगे जिससे की हार्डवेयर की दुकान में मिलने वाले उपकरणों की जरूरत पड़ेगी और इससे यह पता चलता है की यह बिजनेस भविष्य के लिए बिल्कुल सुरक्षित है।
Hardware Ki Dukan Kaun Khol Sakta Hai?

आज के समय में हार्डवेयर की दुकान कोई भी खोल सकता है, उसके पास निवेश करने के लिए पैसे होने चाहिए। बिजनेस में सबसे ज्यादा जरूरी होता है इंसान का बोलचाल तभी बिजनेस अच्छा चलता है तो इसलिए आपको अच्छे तरह से बोलना आना चाहिए और कस्टमर्स से डील करना आना चाहिए। इसके अलावा हार्डवेयर की दुकान शुरू करने के लिए आपके पास अच्छे तरह से अंकगणितीय ज्ञान होना चाहिए ताकि आप अपने दुकान का हिसाब किताब अच्छे तरह से रख पाएं। और आपको अपने कस्टमर्स इस तरह के बनाने हैं, जैसे की प्लंबर, मैकेनिक और घर बनाने वाले मिस्त्री इनकी तरह कस्टमर आपके पास होना चाहिए।
Hardware Ke Liye Material List Kaise Tayyar Kare

हार्डवेयर की लिस्ट को पूरा करना एक तरह से नामुमकिन सा है, क्योंकि आप जितना सब अपने आस पास देखते हैं या देख रहें हैं वो भी हार्डवेयर के सामान की सूची में आता है। इसलिए इसकी सूची को पूरा करना बहुत मुश्किल है, हमने आपको नीचे एक टेबल के द्वारा बताया है की इसमें किस तरह के उपकरण आते हैं।
| कंस्ट्रक्शन के उपकरण | हथौड़ी, तगारी, दराती, कुल्हाड़ी, छैनी आदि। |
| इलेक्ट्रिकल समान | पानी की मशीन, वाटर हीटिंग मशीन, तार, लाइट फिटिंग पाइप, बल्ब होल्डर आदि। |
| घरेलू उपकरण | पैंट, नल, टोटी, बाल्टी, पानी की टंकी, पानी वाला टब आदि। |
| घरेलू उपयोगी सामान | रस्सी, लोहे के छोटे छोटे तार, बड़े तार, बाल्टी और कील वगैरा। |
| कृषि उपयोगी उपकरण | कल्टीवेटर, हल, बीज ड्रिल, ब्रॉडकास्टर सीडर, छिड़कने वाला यंत्र, रंग सोर्टर, बेलर आदि। |
| कारपेंटर का सामान | कलर, ब्रश, वार्निश, स्प्रिट आदि। |
| घर में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें | नल, टोटी, किचन में लगाने वाली सिंक, कुंडी, जंजीर, लोहे के छोटे छोटे तार आदि। |
| पैंट करने वाले उपकरण | पैंट, पैन ब्रश, लोहे की पत्ती, पत्ती जो पुट्टी करने में इस्तेमाल किया जाता है, रेगमाल जंग को हटाने के लिए, लोहे का ब्रश आदि। |
| इलैक्ट्रिक चीजों में काम आने वाले उपकरण | प्लास, पेचकस सभी साइज और भी चीजें |
| प्लास्टिक के सामान | पाइप, पानी वाला पाइप, त्रिपाल आदि। |
Hardware Dukan Kholne Ke Liye Kitne Paise Chahiye?

Hardware Dukan Kholne Ke Liye Kitne Paise Chahiye? बिजनेस को शुरू करने से पहले उसमे निवेश किया जाता है, क्योंकि बिना निवेश के बिजनेस नही चल सकता है। अगर हम हार्डवेयर बिजनेस की बात करें तो इसमें अच्छा खासा निवेश करना पड़ता है, अगर आप छोटे से हार्डवेयर की दुकान खोलना चाहिए हैं तो आप खोल सकते हैं और अगर बड़ी दुकान खोलना चाहते हैं तो आपको अच्छा खासा निवेश करना पड़ेगा।
अगर आप हार्डवेयर का सामान ज्यादा लाते हैं, तो आपको ज्यादा निवेश करना पड़ेगा और अगर आप लिमिट में सामान लाते हैं तो आपको कम निवेश करना पड़ेगा। आपको हार्डवेयर की दुकान को शुरू करने के लिए आपको हार्डवेयर मैटेरियल के अलावा आपको दुकान के फर्नीचर में भी निवेश करना होगा। अगर दुकान आपकी है तो सही है अगर दुकान को आपने किराए पर लिया है तो आपको उसका अच्छा खासा किराया देना पड़ेगा। और लाइट फिटिंग, लकड़ी फिटिंग और फर्नीचर, काउंटर जैसी चीजों में आपको निवेश करना होगा।
अगर हम इन सब का कॉस्ट (Cost) जोड़े तो कम से कम 2 से 3 लाख रुपए के बीच का खर्चा आ जायेगा। अगर दुकान आपकी है तो आपको 10,000 से लेकर 20,000 रुपए के बीच का किराया बच जायेगा।
हार्डवेयर दुकान के लिए कौशल अनुभव

एक हार्डवेयर की दुकान को शुरू करने के लिए आपके पास किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं है क्योंकि, यह आपका खुद का एक बिजनेस है। आपको बस अंकगणिती आनी चाहिए ताकि आप अपनी दुकान का हिसाब किताब रख सकें। एक सफल बिजनेस को बनाने के लिए आपके पास ग्राहकों को जोड़ने का कौशल होना चाहिए। आपके ज्यादातर ग्राहक कारपेंटर, मैकेनिक्स, Electricians, और घर बनाने वाले मिस्त्री होना चाहिए।
Hardware Ki Dukan Kaise Khole (How To Start Hardware Business)
Hardware Ki Dukan Kaise Khole (How To Start Hardware Business): हार्डवेयर की दुकान को आप आसानी से खोल सकते हैं, बस आपके पास निवेश करने के लिए पैसे होने चाहिए। हार्डवेयर की दुकान की सामग्री की मांग हर तरफ बनी रहती है और इसको कहीं पर भी खोला जा सकता है लेकिन अलग अलग जगह में अलग अलग हार्डवेयर सामग्री की जरूरतें होती है इसलिए आपको सोच समझकर हार्डवेअर की दुकान को शुरू करना चाहिए।
आप अपनी दुकान की जगह के हिसाब से देखें की वहां पर किस चीज का काम ज्यादा रहता है अगर वहां पर खेत नही हैं तो आप खेत में इस्तेमाल किया जाने वाले उपकरण को नहीं रखें। अगर वहां पर कंस्ट्रक्शन का काम चलता है तो आप कंस्ट्रक्शन के काम में इस्तेमाल किए जाने वाली मशीन को रखें।
में आपको ये भी बता दूं कि भारत में 60% से लेकर 75% तक के लोगो के पास हार्डवेयर की दुकान में निवेश करने के लिए पैसा नही होता है। और इसकी वजह से हार्डवेयर की दुकान को बंद करना पड़ता है। और इसका सबसे बड़ा कारण है की उद्यमी अपने ग्राहकों को जोड़े नही रख पाता है।
हार्डवेयर स्टोर के लिए सही जगह को चुने
मैने आपको उपर बताया है, की हार्डवेयर सामग्री की हार जगह मांग रहती है मगर कुछ जगह कम और कुछ जगह ज्यादा रहती है। इसलिए आपको एक हार्डवेयर की दुकान को खोलने से पहले सही जगह को चुनना बहुत आवश्यक है।
अगर आपके पास हार्डवेयर की दुकान में निवेश करने के लिए पैसे नहीं हैं तो आप अपनी एक छोटी सी दुकान खोल सकते हैं और ऐसी जगह आप अपनी हार्डवेयर की दुकान को खोले जहां लोगो का आना जाना बना रहता हो।
Hardware Shop Business Plan in Hindi
अगर आप अपनी एक हार्डवेयर की दुकान को खोलना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले सभी चीजों की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। जैसे की आप हार्डवेयर की दुकान में कितना निवेश कर सकते हैं और आपको दुकान का किराया, दुकान का फर्नीचर, ग्राहकों तक पहुंचने की योजना इन सब चीजों की प्लानिंग करे और फिर आप अपनी दुकान को शुरू कर सकते हैं।
Hardware Ki Dukan Ka Sahi Chayan Kare
हार्डवेयर की दुकान का सही चयन करने के लिए आपको देखना होगा कि दुकान की सही लोकेशन है या नही। दुकान का साइज बड़ा होना चाहिए ताकि आप अपनी दुकान में सही से हार्डवेयर का सामान भर सकें। और दुकान इस प्रकार होनी चाहिए जहां ग्राहकों की नजर आसानी से पड़ सके मतलब की दुकान ज्यादा अंदर की तरफ नही होना चाहिए।
ध्यान दें की हार्डवेयर की दुकान खोलने के लिए 300 से 50 Square Feet की दुकान होना चाहिए।
Hardware Store Ke Liye List Banaye
सही जगह और सही दुकान चुनने के बाद आपको हार्डवेयर प्रोडक्ट्स की लिस्ट तैयार करनी होगी। लेकिन हार्डवेयर की लिस्ट में ऐसे सैंकड़ों चीजें आ जाएंगी जो हार्डवेयर की कैटेगरी में आती है। तो आप शुरुवाती समय में सारे सामानों का स्टॉक नही लगाएं आप उन उपकरण को बेचे जो बाजार में ज्यादा डिमांड पर हो।
Read more: How To Start Slipper Manufacturing Business 2024: चप्पलों का बिजनेस करके लाखों कमाए
अगर आपको डिमांडिंग उपकरण को ढूंढना है तो आप अपने आसपास के हार्डवेयर की दुकान में जाकर पूछ सकते है। और उनकी लिस्ट बनाए लिस्ट को बना लेने के बाद आप विभिन्न सप्लायर से इनकी कोटेशन मंगवाए जिससे की आप बजट का अनुमान लगा सकें
Read more: How To Start Gym Business in India Gym Business Plan in Hindi 2024
