Aata Chakki Ka Business Kaise Shuru Kare: आटा चक्की का बिजनेस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि, आज के समय में कोई भी अपने घर में आटा अपनी चक्की (घूमने वाली) से नही पीसता है। हर कोई अपने गेहूं को लेकर चक्की में आटा पिसवाने जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे की आप कैसे आटा चक्की का बिजनेस शुरू कर सकते हैं?
आटा एक ऐसी चीज है जिसे हम इंसान से लेकर जानवर तक खाते हैं। और यह कभी कभी नही खाया जाता है बल्कि, यह भारत में सभी के घरों में रोजाना खाया जाता है, कुछ घर ही होंगे जहां आते की रोटियां नही बनती या फिर कभी कभी बनती होंगी।
आप एक आटा चक्की प्लांट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं, और यह लाभदायक विचार हो सकता है आपके लिए जिसमे आप केवल आटा ही नही और दूसरे प्रकार के मसाले भी पीस सकते हैं और अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। आप गेहूं के आटे के साथ मल्टीग्रेन आटा बना सकते हैं।
भारत देश में आटा चक्की का बिजनेस पारंपरिक बिजनेस है। हमारे पुराने समय में लोग घर पर ही एक छोटी सी चक्की जिसको हाथों से घुमाया जाता है उससे पीस लेते थे। लेकिन आज के समय में लोगो के पास इतना समय नहीं है की वो अब अपने हांथ से घर पर आटा पीसे।
Aata Chakki Ka Business Kya Hai? (आटा चक्की का व्यवसाय क्या है?)

Aata Chakki Ka Business Kya Hai? भारत देश एक कृषि संपन्न देश है। जहां, पर सबसे ज्यादा अनाज को उगाया जाता है और खाया जाता है। ग्रामीण और मध्यम शहरी इलाकों में बड़ी बड़ी आटे की चक्कियां लगाई जाती है। और काफी अच्छे से बिजनेस किया जाता है।
हालांकि, शहरी इलाकों में ज्यादा आटा चक्की देखने को मिलेंगी लेकिन वहां पर काफी बड़े बड़े आटे की चक्की के प्लांट देखने को मिलते हैं। जहां पर लोग अपना लेबल लगाकर अपने आटे को पैक करके वहां के बाजारों में बेचते हैं। इसके अलावा शहरी लोग मसाले, बेसन, सूजी आदि चीजें बाजार से लाते हैं जो की एक पैकेट में होते है।
Aata Chakki Business Kyun Kare आटा चक्की बिजनेस क्यों करे

Aata Chakki Business Kyun Kare: भारत में लोग ज्यादातर बिजनेस इसलिए नही करते हैं, क्योंकि वे फेल होने से डरते हैं। अगर आप बिजनेस को अपने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए करेंगे तो हर बिजनेस सफल होता है।
अगर हम बात करें आटा चक्की प्लांट की तो आप यह बड़े शहर में आप अपना आटा चक्की प्लांट लगाकर उस आटे को पैकेट में पैक करके आप उसमे अपना लोगो (Logo) लगाकर बाजार में बेच सकते हैं।
आपको पता है की भारत में आमतौर पर Durum Wheat का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमे Gluton नामक प्रोटीन होता है, जो की आटे में लचीलापन ला देता है। आज के समय में आटे का उपयोग प्रोटीन के लिए करते हैं और आटे से बेकरी में ब्रेड, बिस्किट, केक आदि के लिए किया जाता है।
आपको यह बिजनेस करना चाहिए क्योंकि, यह एक ऐसा बिजनेस है जो की भविष्य में कभी भी बंद नही हो सकता है इंसान हमेशा आटे से जुड़ी चीजों को खाता रहेगा।
Aata Chakki Ka Business Kaise Shuru Kare

Aata Chakki Ka Business Kaise Shuru Kare: अगर आप अपना आटा चक्की का बिजनेस शुरू करने जा रहें हैं तो आपको सबसे पहले बाजार में जांच पड़ताल करनी होगी। आपको पता लगाना होगा की आप आटा चक्की का बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं वहां आपके बिजनेस से संबंधित गतिविधियां चल रही है या नही।
मार्केट के विश्लेषण से पता चलता है, की हमारा बिजनेस कितना लाभदायक हो सकता है। और ज्यादा लाभ के लिए हमे क्या करना चाहिए। मार्केटिंग एनालिसिस मुख्य रूप से ग्राहकों की जरूरतों का पता लगाने के लिए किया जाता है। ताकि आप आने वाले प्रोडक्ट को ग्राहक के अनुसार बेहतर बना सकें।
Aata Chakki Business Kholne Ke Liye Sahi Jagah Ko Kaise Chune
Aata Chakki Business Kholne Ke Liye Sahi Jagah Ko Kaise Chune: आटा चक्की बिजनेस को आप दो प्रकार से कर सकते हैं। एक बेसिक आटा चक्की का बिजनेस करते हैं। तो इस बिजनेस के लिए 200 से 300 वर्ग फीट जमीन की जरूरत होती है। और इसके अलावा चक्की मशीन लागत लगभग 30 हजार से 50 हजार तक की होती है। और इसके अलावा और दूसरे खर्चे 30 से 40 हजार रुपए खर्च कुल लागत 2.60 लाख रुपए तक की है।
जबकि, फ्लोर व्हील बिजनेस में 2000 से 3000 वर्ग फीट जमीन पर कम से कम 10 से 15 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट होगा। और मशीन के लिए 5 से 10 लाख रुपए तक का खर्चा आ सकता है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के लिए 10 से 15 हजार रुपए और स्टाप के लिए कम से कम 30 से 60 हजार रुपए। इस तरह फ्लोर मिल को शुरू करने के लिए 15.90 लाख से 26.75 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट करना होगा।
Atta Chakki Investment?
अगर आप बेसिक लेवल पर यह बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो आपको इसमें कुछ चीजों के लिए बजट बनाने की जरूरत होगी। जैसे की मशीन, इलेक्ट्रिसिटी बिल, बड़े स्टोरेज बर्तन, तुला आदि।
अगर आप बड़े लेवल पर इस बिजनेस को स्टार्ट करना चाहते हैं, तो उसने जमीन की आवश्यकता, एडवांस मशीन, अच्छा बिजली कनेक्शन, स्टाफ की जरूरत, पैकिंग मशीन, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, ट्रांसपोर्ट खर्च, कच्चा माल आदि चीजों की जरूरत होगी तो इसके लिए आपको अच्छा बजट बनाना पड़ेगा।
Read more: Gatta Box Business Plan in Hindi 2024 गत्ता बॉक्स बिजनेस प्लान क्या है?
