How To Start Nursery Plant Busines in India: भारत में लोग अपने घर पर पेड़ पौधे लगाना बहुत पसंद करते हैं। ताकि, उनका बगीचा खिला खिला नजर आए। तो, आज हम आपको ऐसा बिजनेस प्लान बताने जा रहें हैं, जो की पेड़ पौधों से जुड़ा हुआ है। आज हम आपको How To Start Nursery Plant Busines in India? (Bharat Me Plant Nursery Business Kaise Shuru Kare?) इस बिजनेस के बारे में बताने जा रहें हैं।
क्या आपको बगीचे पसंद है और फूलो और बगीचे के बीच में रहना पसंद है? तो आप अकेले नहीं हैं आज के समय में लोग अपने घर में बगीचे लगाना और फूलो के पेड़ को लगाना पसंद करते हैं। और आज के समय में नर्सरी प्लांट का बिजनेस काफी तेजी से बड़ रहा है। जैसे जैसे ज्यादा लोग सीमित या बिना किसी जमीन के घरों में शिफ्ट हो रहे वैसे वैसे पौधो और फूलों के छोटे छोटे पौधो की मांग बड़ रही है।
How To Start Nursery Plant

How To Start Nursery Plant: पेड़ पौधो की नर्सरी भी अलग अलग तरह की होती है, जैसे की सब्जी की नर्सरी, फूलो के पौधों को नर्सरी, फलों की नर्सरी और भी अलग अलग तरह की होती हैं।
Vegetable Nursery (सब्जियों की नर्सरी)
Vegetable Nursery: लोग अब बाजार में उपलब्ध कीटनाशक युक्त सब्जियों को खाने से बचने के लिए अब घर पर उगाई गई सब्जियों को लेना पसंद कर रहे हैं। बहुत सी अलग सब्जियां हैं जिनको घर पर उगाया जा सकता है जैसे की पालक, टमाटर, मूली, शकरकंद, मटर, बैंगन, कद्दू, प्याज आदि।
Flowers Nursery (फूलों की नर्सरी)

Flowers Nursery: इनको आप सजावटी नर्सरी के सकते हैं, यह अक्सर सबसे लोकप्रिय और उच्च मांग वाली है। अगर आप अपना बगीचा बना रहें और उसमे फूलो के पौधों को न लगाकर आपका बगीचा कभी पूरा नहीं होगा। यह फूलों के पौधों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है लोग अपने घर में या फिर त्याहरों के दिन घर को सजाने में फूलों को लेते हैं। माना की आप अपने फूलों के पौधों से फूल नहीं तोड़ सकते हैं लेकिन ये फूल कभी कभी खुद से टूट जाते हैं, आप इनको भी बेचकर पैसा कमा सकते हैं।
हर कोई फूलों से प्यार करता है और उनके मौसमी स्वभाव के कारण उन्हें पूरी साल देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। लोकप्रिय फूल जिनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। लिली, ग्लेडियोलस, गुलाब, मेरीगोल्ड, साल्विया, टेकोमा, पोर्तुलाका, चमेली, हेबिस्कस, एस्टर और लघु गुलाब।
Fruits Nursery (फल नर्सरी)
Fruits Nursery: आज के समय में बहुत से लोग खाद्य नर्सरी बिजनेस शुरू कर रहे हैं। उनको इस काम को बेहद मेहनत और लगन के साथ करना होता है। और वो अच्छे रिटर्न के साथ भी आते हैं। ये हैं कुछ लोकप्रिय फल जैसे अनार, संतरे, आम, अंजीर, शहतूत, कटहल, नींबू, केला, पपीता और भी फल हैं।
Medicinal Nursery
Medicinal Nursery: आयुर्वेद और बीमारियों के प्राकृतिक उपचार के प्रति बढ़ते क्रेज के साथ लोग स्वस्थ जीवन शैली अपना रहे हैं। मधुमेह और कैंसर जैसी जटिल बीमारियों के लिए प्राकृतिक उपचारों की ओर रुख कर रहे हैं। अब, elo vera जैसे पौधे का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। औषधि नर्सरी में उगाए जाने वाले विभिन्न पौधो में शामिल है।
पौधे नर्सरी की आवश्यकताएं
पौधों की नर्सरी शुरू में थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन यदि आप आरंभ करने के लिए आवश्यक कदम जानते हैं, तो यह फिर बहुत ही आसान हो जाएगा।
कानूनी आवश्यकताएं
भूमि
अगर आप कृषि भी तरह का कृषि का व्यवसाय करते हैं, तो सबसे पहला काम होता है की आपको कोई अच्छी और उपजाऊ जमीन देखना पड़ती है। अगर आप अपना नर्सरी का बिजनेस खोलना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले बड़ी और उपजाऊ जमीन लेना पड़ेगी। कृषि भूमि के बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जाना चाहिए। जैसे की मिट्टी की उर्वरता, पोषण, नमी की मात्रा, गैर विषाक्त और दीमक जैसे और दूसरे हानिकारक कीड़ों से जमीन मुक्त होना।
एक बार ये जरूरतें पूरी हो जाने के बाद आप आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। अगर आप अलग अलग किस्म के पौधे और पेड़ लगाने के शौकीन है। तो आपको जरूरत के हिसाब से अलग अलग तरह की मिट्टी उपलब्ध करानी चाहिए। आपको मिट्टी की उपयुक्त मात्रा और गुणवत्ता चुनने के लिए कुछ अतिरिक्त राशि भी खर्च करनी पड़ सकती है।
भूमि परमिट
किसी भी व्यवसायिक उपयोग के लिए, आपको नर्सरी खोलने के लिए जमीन का उपयोग करने हेतु भूमि परमिट की जरूरत होती है। आपके शहर का स्थानीय प्राधिकरण आपको कानूनी अनुमति देगा।
कृषि लाइसेंस
नर्सरी प्लांटेशन एक कृषि इकाई है, और इसको शुरू करने के लिए कृषि लाइसेंस की जरूरत होती है। ज्यादा जानकारी और प्रक्रियाओं के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
बीज और पौधे
अपनी जमीन पर पौधे उगाना शुरू करने के लिए, आपको मनचाही किस्म के पौधे के बीज या फिर छोटे छोटे पौधे चाहिए होंगे। आप उनको अलग अलग बागवानी फर्म से खरीद सकते हैं। अगर आपके पास पहुंच हैं तो आप सीधे मौजूदा झाड़ियों से काट सकते हैं। तने को काटने के लिए अच्छी तकनीकी का इस्तेमाल करना चाहिए।
दूसरो को काम पर रखना
आपको अपनी नर्सरी के लिए कुछ अन्य लोगो को काम पर रखना चाहिए क्योंकि, मशीन सब कुछ नही कर सकती है। यदि आपके पास रोपण, कीटनाशकों का छिड़काव, सिंचाई, छटायी, निराई आदि के लिए लोग हों तो आपका काम और आसान हो जायेगा।
Read more: How To Start Gym Business in India Gym Business Plan in Hindi 2024
