Stationery Business Plan in Hindi: आज के समय में स्टेशनरी और बुक स्टोर ऐसा बिजनेस है, जो की वर्तमान समय में भी चलेगा और भविष्य में भी कभी बंद नही होगा। क्योंकि, यह बिजनेस शिक्षा से जुड़ा हुआ है और शिक्षा कभी भी बंद नही होगी पाठको को किताबे और स्टेशनरी से जुड़ी हुई चीजों की हमेशा आवश्यकता रहेगी। अगर आपने इस बिजनेस को गलत तरह से शुरू किया तो आपको अपने बिजनेस में असफलता देखने को मिल सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप कैसे स्टेशनरी बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
वर्तमान समय में हम देख रहें हैं, लोग अपने बच्चो की शिक्षा के लिए काफी जागरूक हो चुके हैं। ऐसे में माता पिता अपने बच्चों को शिक्षा से जुड़ी वो हर चीज दिलाते हैं जो उनके काम आती हैं। हालांकि, स्टेशनरी से जुड़ी चीजे सिर्फ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही इस्तेमाल नहीं करते हैं, बल्कि बड़ी बड़ी यूनिवर्सिटी, कॉलेज और कंपनी वा कार्यलय में उपयोग किए जाते हैं। ऐसे में यदि आप अपना स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं और आप उसको अच्छे तरीके से चलाते हैं तो आप अपना बहुत जल्द ब्रांड स्थापित कर सकते हैं। चलिए जानते हैं की क्या होती है स्टेशनरी की दुकान?
Stationery Business Plan in Hindi
Kya Hoti Hai Stationery Ki Dukan? क्या होती है स्टेशनरी की दुकान?

Kya Hoti Hai Stationery Ki Dukan? स्टेशनरी की दुकान वह दुकान होती है जहां पर हम शिक्षा से जुड़ी हुई वस्तुओं को रखते हैं। जैसे की पैन, पेंसिल्स, इरेजर, शार्पनर्स, कलर्स आदि चीजें आती हैं हम उसको स्टेशनरी स्टोर बोलते हैं। यदि आप स्टेशनरी शॉप से जुड़ी छोटी से छोटी बातो पर ध्यान देंगे तो आप बिजनेस में अच्छा नाम कमा पाएंगे।
Kyun Khole Stationery Ki Dukan क्यों खोले स्टेशनरी शॉप का स्टोर

Kyun Khole Stationery Ki Dukan: स्टेशनरी का बिजनेस करना सबसे फायदेमंद बिजनेस है, क्योंकि, मार्केट में इन चीजों की बहुत ज्यादा डिमांड होती है। यह बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जो की भविष्य में कभी भी बंद नही होगा बल्कि, यह बिजनेस लगातार बढ़ता जा रहा है। क्योंकि, अब माता पिता अपने शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और उनको वो सब चीज दिलवाते हैं जो उनके शिक्षा के काम में आने वाली है। भारत में काफी ज्यादा शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। जिसके चलते बुक स्टोर, स्टेशनरी स्टोर इन सब की डिमांड ज्यादा बढ़ती जा रही है। यदि आप अभी से स्टेशनरी बिजनेस की शुरुवात करते हैं तो यह भविष्य में काफी ज्यादा लाभदायक बिजनेस साबित हो सकता है।
Dukan Ke Liye Sahi Jagah Kaise Chune दूकान के लिए सही जगह का चुनाव

Dukan Ke Liye Sahi Jagah Kaise Chune: स्टेशनरी की दुकान खोलने के लिए आपको किसी ऐसी जगह को चुनना पड़ेगा जहां से स्टूडेंट्स आते जाते रहते हों। जैसे की अगर आप अपनी दुकान किसी स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट के पास खोलते हैं तो आपका बिजनेस काफी अच्छा चल सकता है। और अगर आप अपनी दुकान किसी ऐसी जगह खोलते हों जहां से स्कूल के बच्चे आते जाते रहते हों। अगर आप अपनी दुकान ऐसी जगह खोलते हैं तो आपको अपने ग्राहक के लिए यहां वहां भटकना नहीं पड़ेगा। स्टेशनरी की दुकान खोलने के लिए आपको करीब 400 वर्ग मीटर की जगह चाहिए होगी जिसमे आप अपना स्टेशनरी का सारा समान मैनेज कर सकते हैं। अगर आप इस बिजनेस को बड़े पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं तो आपको इससे ज्यादा जगह चाहिए होगी।
दुकान में कौन कौन सी चीजें होना जरूरी है?
एक स्टेशनरी की दुकान में जैसा की हमने ऊपर बताया की पैन, पेंसिल्स, रबर्स, शार्पनर, स्टेपलर्स आदि पड़ती की काम आने वाली चीजें होना चाहिए। आप अपनी दुकान में फाइल्स, आर्ट्स बुक्स और भी बुक्स और ग्रीटिंग कार्ड्स रख कर भी पैसा कमा सकते हैं।
बिजनेस के लिए लेना होगा लाइसेंस
स्टेशनरी बिजनेस की शुरुवात करने के लिए आपको “शॉप एंड स्टेब्लिशमेंट एक्ट” के अंतर्गत अपनी दुकान का पंजीकरण कराना होगा। इसके साथ में आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी। सरकार के नए नियमों के अनुसार स्टेशनरी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड का भी होना जरूरी है। और इसके अलावा बैंक संबंधी कार्य भी पूरे होने चाहिए।
स्टेशनरी शॉप के लिए आपको कितना करना होगा निवेश?
अगर आपको एक अच्छी स्टेशनरी शॉप खोलना है तो आपको अपना बजट 1 लाख तक बनाए अगर आपको बड़े पैमाने पर अपना बिजनेस खोलना है तो आपको और ज्यादा निवेश करना होगा। आप अपने बिजनेस में जितना ज्यादा निवेश करेंगे आप उतना ही ज्यादा लाभ कमा पाएंगे।
दूकान का मैनेजमेंट कैसे करें?
आपको रोजाना अपनी दुकान में कैसे और कितने घंटे काम करना है, इसकी एक लिस्ट तैयार कर लें और इसको आपको रोजाना भरना होगा।
आपको प्रतिदिन देखना होगा कि आपकी कितनी कमाई होती है। आपकी 1 दिन में कितनी कमाई होती है और कौनसी वस्तु सबसे ज्यादा आपकी दुकान में बिकती है।
और इसके अलावा आपको यह भी ध्यान में रखना होगा की आपके दुकान में पेमेंट करने के अलग अलग मैथड हों। यानी की आपकी दुकान में पेमेंट करने के लिए नेट बैंकिंग, UPI जैसे साधन होना चाहिए ताकि पेमेंट करने के लिए ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं आए।
अगर आपने इस बिजनेस की शुरुवात बड़े लेवल से शुरुवात कर रहें हैं तो आपको अपनी दुकान में CCTV Camera लगवाने पड़ेंगे ताकि आप अपने कर्मचारियों के उपर नजर रख सकें।
कहां से खरीदे स्टेशनरी शॉप के लिए माल
स्टेशनरी शॉप के लिए आपको माल खरीदने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आप पैन, पेंसिल्स, कॉपी बनाने वाली कंपनी से संपर्क करके आप व्होलसेल सामान मंगवा सकते हैं। आप ऑनलाइन के माध्यम से भी व्होलसेल सामान मंगवा सकते हैं। ऑनलाइन जैसे की इंडियामार्ट जैसी वेबसाइट से मंगा सकते हैं।
Read more: Gatta Box Business Plan in Hindi 2024 गत्ता बॉक्स बिजनेस प्लान क्या है?
