Android Users Alert! राफेल आरएटी मैलवेयर से बचने के 5 तरीके
Android यूजर्स पर मैलवेयर का हमला: राफेल आरएटी नाम का मैलवेयर लाखों एंड्रॉ यूजर्स को निशाना बना रहा है, खासकर सैमसंग डिवाइस को, लेकिन शाओमी, वीवो और हुआवेई फोन को भी संक्रमित कर सकता है।
प्रभावित वर्जन: Android 11 सबसे ज्यादा प्रभावित है, लेकिन Android 8 से 11 तक सभी वर्जन खतरे में हैं।
खतरे: राफेल आरएटी आपके फोन को पूरी तरह से हैकर्स के कब्जे में दे सकता है, आपकी बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है, और आपके फोन को स्पैम और फिशिंग के लिए इस्तेमाल कर सकता है।
बचाव: फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी पैच से अपडेट रखें, सिर्फ गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें, अनजान स्रोतों से ऐप इंस्टॉल ना करें, मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करें और उन्हें बदलते रहें, एंटी-वायरस और एंटी-मैलवेयर ऐप लगाएं, सार्वजनिक वाई-फाई पर सावधान रहें, संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक ना करें।
फोन को हमेशा लॉक रखें, ब्लूटूथ और वाई-फाई को बंद रखें (जब इस्तेमाल ना कर रहे हों), फोन पर फाइल एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करें, बैंकिंग और वित्तीय जानकारी के लिए अलग पासवर्ड इस्तेमाल करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में बैंक को सूचित करें।
सतर्क रहें: हैकर्स नई तरकीबें सीखते रहते हैं, इसलिए सावधान रहना और सुरक्षा उपायों का पालन करना जरूरी है।