कार में 12.6- इंच का ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो इसके इंटीरियर को स्टाइलिश लुक देता है।
कार में 10.9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है।
अनुमान है कि यह कार 1 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 641 km की ड्राइविंग रेंज देगी।
यह हाई स्पीड ईवी कार होगी, जो महज 3.3 सेकंड में 0 से 100kph की स्पीड पकड़ लेगी।
इस धाकड़ कार में कंपनी हाई पावर के लिए 490hp की डुअल मोटर देगी। इस हाई एंड कार में 100kWh की बैटरी मिलेगी, अनुमान है कि इसमें 2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन मिलेंगे।