Bajaj Freedom 125 CNG Bike Price In India: CNG बाइक की सवारी का आनंद लें केवल ₹1 प्रति किलोमीटर में, अब इन 2 राज्यों में उपलब्ध!

कंपनी का दावा है कि ये सुपर सेफ बाइक है, क्रैश टेस्ट में इसके सीएनजी सिलेंडर को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

डबल चेक के लिए ट्रक के साथ इसका क्रैश टेस्ट किया गया है।

बाइक में सीट के नीचे 2 किलो का लंबा सीएनजी सिलेंडर दिया गया है। 

जब पहली बार क्रैश टेस्ट में इसे कुछ नहीं हुआ तो डबल चेक के लिए दूसरी बार में ट्रक के साथ इसकी सेफ्टी जांच की गई। 

बाइक में दो किलो का सीएनजी सिलेंडर है और दो किलो का ही पेट्रोल फ्यूल टैंक है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक सीएनजी और पेट्रोल फुल होने पर कुल करीब 330 किलोमीटर तक चलेगी। 

बजाज के मुताबिक ये बाइक पेट्रोल पर करीब 117 किलोमीटर और CNG पर लगभग 213 किलोमीटर तक की रेंज देगी। 

इस स्मार्ट बाइक में 17 इंच के व्हील साइज दिए गए हैं, जो इसे हाई एंड लुक देते हैं। बताया जा रहा है कि ये बाइक सीएनजी पर 90.5 kmph की टॉप स्पीड और पेट्रोल पर 93.4 kmph की टॉप स्पीड देगी। 

बाइक का बेस मॉडल 95000 रुपये एक्स शोरूम पर ऑफर किया जाएगा। इसमें ड्रम और डिस्क ब्रेक दोनों ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें ब्यू और ग्रे डुअल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च के दौरान ये साफ किया गया है कि सबसे पहले मुंबई और गुजरात में इसकी बिक्री शुरू की जाएगी, जिसके बाद इसे दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश समेत देश अन्य राज्यों के ग्राहकों के लिए मुहैया करवाया जाएगा।