अगर आप पावरफुल बाइक की सवारी करना पसंद करते हैं तो तैयार हो जाइए क्योंकि ब्रिटिश टू व्हीलर निर्माता कंपनी BSA अपनी नई बाइक को 15 अगस्त के दिन लॉन्च करने जा रही है।
नई बाइक का सीधा मुकाबला Royal Enfield और Jawa से होगा। इस नई बाइक के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इसका एक टीजर जारी किया गया है।
सोर्स के मुताबिक यह बाइक क्लासिक लीजेंड बाइक होगी। लेकिन अभी तक बाइक की कीमत और बाकी की जानकारी के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
इंजन की बात करें तो नई BSA Gold Star 650 में 650cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है जो 45bhp की पावर और 55Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
लॉन्च से पहले कंपनी BSA की इस बाइक को भारत, यूरोप और ब्रिटेन में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
यानी ये साफ़ है कि भारत के अलावा कई देशों में इसे लॉन्च किया जायेगा।
कंपनी की तरफ से बाइक के लॉन्च के लिए इनवाइट आया है। जिसमें इंजन की फोटो लगाई गई है। लेकिन सोर्स के मुताबिक बाइक में 17 और 18 इंच के टायर्स मिलेंगे।