Hyundai INSTER EV Features In Hindi

नई INSTER में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। इसका स्टैंडर्ड पैक 42kWh बैटरी पैक के साथ होगा जो फुल चार्ज में  300 किलोमीटर की रेंज देगा। 

जबकि इसका 49kWh बैटरी पैक वेरिएंट 355 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगा। यानी जैसी जरूरत वैसा ही मॉडल आप चुन सकते हैं। 10-80% चार्ज होने में इस गाड़ी को सिर्फ 30 मिनट का समय लगेगा। 

इसमें टच स्कीन 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर और एक 10.25 इंच का ही इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जिसमें नेवीगेशन और वायरलेस चार्जिंग अजसी फीचर्स शामिल होंगे। 

इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी। इसमें 280 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। 

डायमेंशन की बात करें तो नई INSTER की लंबाई 3825mm, चौड़ाई 1610mm, ऊंचाई 1575mm और व्हीलबेस 2580mm है। 

कंपनी का दावा है कि ये अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश और ज्यादा रेंज ऑफर करने वाली इलेक्ट्रिक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। 

सेफ्टी के लिए इसमें कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है। भारत में इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा जहां इसका मुकाबला टाटा पंच इलेक्ट्रिक और एमजी कॉमेट से होगा।