Jawa 350 Price In India
अगर आप जावा 350 बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
जावा 350 को तीन नए वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जिनमें से दो अलॉय व्हील्स के साथ आते हैं।
इसकी ओरिजिनल कीमत 2.15 लाख रुपये थी। अब इसकी कीमत में 16,000 रुपये तक की कटौती कर दी गई है। बाइक में 4 नए कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Jawa 350 में 334cc का इंजन मिलेगा जो 22.5 hp की पावर और 28.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन दमदार है और हर तरह के मौसम में बढ़िया परफॉरमेंस ऑफ़र करता है।
इतना ही नहीं बाइक की सीट बेहद सॉफ्ट है जिसकी वजह से लम्बी दूरी पर आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। बाइक का वजन 184kg है।
इसमें 13.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इसके व्हीलबेस 1449mm है जबकि सीट हाईट 790mm है।