Mahindra XUV 3XO AX7L Price In India

इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेट्रोल मॉडल को ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। 

7.49 लाख रुपये से इस गाड़ी की कीमत शुरू होती है। 

नई XUV 3XO के टॉप वेरिएंट AX7 Luxury में फीचर्स की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसमें आपको सनरूफ जैसा ट्रेंडी फीचर नहीं मिलेगा। 

इसमें स्पेस ठीक-ठाक है लेकिन पीछे बैठने वालों के लिए स्पेस थोड़ा कम रह सकता है। अगर आपकी हाईट 6 फिट के आस-पास है तो आपको हेडरूम और लेगरूम स्पेस में दिक्कत हो सकती है।

केबिन का फील और क्वालिटी काफी अच्छी है। इसमें 26.03 cm की ट्विन HD स्क्रीन दी गई है और यह एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करती है। 

वहीं इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जहां आप काफी सामान रख सकते हैं। 

इसके फ्रंट और रियर सस्पेंशन खराब रास्तों को आसानी से पार कर लेते हैं और अन्दर बैठे लोगों को आरामदायक ड्राइव का आनंद मिलता है।