बजाज ऑटो भारत में अपनी नई पल्सर N125 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
इस बाइक के साथ कंपनी 125cc सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहेगी। नया मॉडल न सिर्फ स्पोर्टी होगा बल्कि कई अच्छे फीचर्स से लैस होगा।
इस बाइक को खास यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाएगा। हाल ही में यह बाइक टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है
इंजन की बता करें तो नई Bajaj Pulsar N125 में 124.5cc का इंजन मिलेगा जो 11.82PS की पावर और 11Nm टॉर्क जनरेट करेगा यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा।
इस इंजन को इस तरह से Tune किया जायेगा ताकि माइलेज और पावर में कोई कमी नहीं आये। आपको बता दें कि यही इंजन Pulsar NS 125 में भी दिया गया है।
नई बजाज Bajaj Pulsar N125 की संभावित कीमत 90,000 (Ex-Showroom) हो सकती है।
भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला Hero Xtreme 125R और TVS Raider से होगा। यानी एक बार फिर ग्राहकों के पास एक और बाइक चुनने के ऑप्शन होगा। बाइक में 17 इंच के टायर्स मिलेंगे।