New Hero Destini 125 Price & Features

भारत में 125cc स्कूटर सेगमेंट बड़ा हो रहा है ऐसे में हीरो मोटोकॉर्प पूरी तैयारी के साथ नया Destini 125 स्कूटर लेकर आ रही है

हीरो के नए Destini 125 में इस बार नई LED हेडलाइट, हीट शील्डेड एग्जॉस्ट,नई LED डीआरएल यूनिट देखने को मिल सकती है। 

आरामदायक राइड के लिए इसमें टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और रियर में स्प्रिंग–लोडेड हाइड्रोलिक डैम्पर दिया गया है।

इंजन की बात करें तो ने मॉडल में भी 125cc सिंगल सिलेंडर एयर–कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 9 बीएचपी की पावर और 10.4 एनएम का  टॉर्क देगा 

इसे सीवीटी ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी। 

सोर्स के मुताबिक इंजन में पावर और टॉर्क में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। 

जहां तक कीमत की बात है, तो नया स्कूटर 80,000 से ज्यादा की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।