Realme 13 Pro Series Price and Features
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी 13 प्रो प्लस में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।
हैंडसेट परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट से लैस हो सकता है।
कैमरा के लिए डिवाइस में पीछे की तरफ 50MP OIS प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा वाइड और 50MP 3X टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है।
आगे की तरफ, इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
डिवाइस एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 के साथ AI फीचर्स ऑफर करेगा। फोन में 5,050mAh की बैटरी मौजूद हो सकती है।
13 प्रो+ गोल्ड, पर्पल और ग्रीन शेड्स और चार स्टोरेज ऑप्शन: 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में आ सकता है
और भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 30,000 रुपये होगी। Realme 13 Pro के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।