जियो यूजर्स को फिर झटका! अमेजन प्राइम वीडियो, ZEE5 समेत कई OTT वाले रिचार्ज प्लान बंद
जियो ने अपने कई ओटीटी बेनिफिट्स वाले प्लान को बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कौन-कौन से प्लान बंद हो गए हैं।
रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने चुनिंदा प्लानों की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने कुछ प्लानों के रेट बढ़ा दिए हैं।
जियो की ओर से करीब 19 रिचार्ज प्लानों की कीमतों का संशोधन कर रेट में बढ़ोतरी की जा चुकी है। इनमें पोस्टपेड और प्रीपेड जैसे प्लान्स शामिल हैं जिनकी कीमतों में 27 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई।
28 दिन से लेकर 1 साल तक की वैधता वाले रिचार्ज प्लानों की कीमतों में बदलाव किया जा चुका है और नए प्लान की लिस्ट 3 जुलाई 2024 से सभी के लिए लागू भी कर दी गई हैं।
जियो की ओर से 1000 रुपये से कम में 3 प्लान पेश किए जाते थे। 805 रुपये वाले प्लान के साथ रोजाना 2GB डेटा, ZEE5 और Sonyliv जैसे बेनिफिट्स 84 दिनों के लिए मिलते थे।
इसके अलावा एक प्लान 806 रुपये का 84 दिनों की वैधता के साथ था, जो 805 रुपये वाले बेनिफिट्स जैसा ही है।
हालांकि, एक प्लान 909 का था जिसमें बेनिफिट्स 806 और 805 की तरह थे बस डेटा बेनिफिट थोड़ा ज्यादा मिलता था।
इस प्लान के साथ रोजाना 2.5 GB डेटा का फायदा मिलता है। जियो ने इन 3 तीन एंटरटेनमेंट प्लान के अलावा और भी प्लानों को बंद कर दिया है।