Royal Enfield Guerrilla 450 Price In India
अगर आप इन दिनों एक दमदार बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो 17 जुलाई को रॉयल एनफील्ड अपनी नई बाइक लॉन्च करने जा रही है।
रॉयल एनफील्ड की नई Guerrilla 450 बाइक में 452cc का सिंगल सिलेंडर 4-वॉल्व DOHC लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा।
यह एक पावरफुल इंजन है जो भारत की सड़कों और जलवायु के हिसाब से डिजाइन किया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 170 kmph होगी।
नई Guerrilla 450 के कुछ फीचर्स लीक हो चुके हैं। इस बाइक में बड़ा फ्यूल टैंक दिया है। इसमें एक LCD स्पीडोमीटर भी मिलेगा।
उम्मीद जताई जा रही है कि नई Guerrilla 450 की कीमत करीब 2.30 लाख रुपये हो सकती है।
इस बाइक का सीधा मुकाबला Triumph Speed 400 से होगा जिसकी कीमत 2.33 लाख रुपये है
यहां हम आपको बता दें कि Triumph की ये बाइक अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक है।