T20 World Cup 2024: टीम इंडिया की जीत के जश्न में शामिल नहीं हुए ये 4 खिलाड़ी! जानिए वजह
T20 World Cup 2024 का खिताब जीतकर लौटी टीम इंडिया ने कल शाम मुंबई में विक्ट्री मार्च निकाला।
खुली बस में चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों ने फैंस का अभिवादन किया।
फैंस ने भी चैंपियन टीम पर फूलों की बौछार की। इस विक्ट्री मार्च से टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी शामिल नहीं हो सके।
अब इसकी वजह भी सामने आ गई है कि ये खिलाड़ी जश्न में क्यों नहीं थे।
वर्ल्ड चैंपियन बनकर लौटे खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ खुली बस में सवार होकर फैंस का अभिवादन स्वीकर किया।
इससे पहली टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
इस अवसर पर टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी नदारद रहे। इनमें रिंकू सिंह, आवेश खान, शुभमन गिल और खलील अहमद शामिल हैं।
अब इन चारों खिलाड़ियों के नदारद रहने की वजह भी सामने आ गई है। ये चारों खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे पर निकल चुके हैं,
जिस वजह से ये विक्ट्री मार्च का हिस्सा नहीं बन सके।