Vinfast VF e34 Launch Date In India

Vinfast VF e34 विनफास्ट जल्द ही भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है। 

दरअसल हाल ही में Vinfast VF e34 को तमिलनाडु की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया।  

जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि कंपनी Vinfast VF e34 इलेक्ट्रिकSUV कार 2025 में आ सकती है। 

इसमें ऑल-ग्रे केबिन थीम, स्टैक्ड 10-इंच इंफोटेनमेंट यूनिट भी हो सकता है। 

इतना ही नहीं इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कीलेस एंट्री, 6-स्पीकर सेटअप, ऑटोमैटिक एसी, 6-वे मैन्युअली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 7-इंच रियर स्क्रीन देखा जा सकता है। 

इस कार में ग्लोबल-स्पेक मॉडल 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ADAS जैसे फीचर्स चालक और लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए जा सकते हैं। 

इसके साथ ही ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक अलर्ट भी देखने के लिए मिल सकता है।