Vivo T3 Lite Price and Features

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने एक हफ्ते पहले वीवो टी3 लाइट को भारत में लॉन्च किया था और यह आज से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। 

वीवो ने मार्च 2024 में वीवो टी3 के लॉन्च के बाद अपना नया डिवाइस रिलीज किया है क्योंकि टी3 लाइट एक लाइट मॉडल है, इसलिए इसमें अपने पिछले मॉडल जैसे ही फीचर्स हैं। 

वीवो टी3 लाइट 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट है और इसमें इंटीग्रेटेड AI के साथ 50-मेगापिक्सल का कैमरा है। वीवो टी3 लाइट एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 10,499 रुपये है। 

वीवो टी3 लाइट आज से भारत में फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिवाइस की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। 

4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वीवो टी3 लाइट के वैनिला मॉडल की कीमत 10,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपये है।  

डिजाइन की बात करें तो वीवो T3 लाइट डिवाइस एक बॉक्सी लुक के साथ आता है। रियर पैनल पर, वीवो T3 लाइट 5G में एक रेक्टेंगुलर  आइलैंड में डुअल कैमरा सेटअप है। 

डिवाइस के टॉप पर स्पीकर हैं। स्मार्टफोन में 90Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच का डिस्प्ले है। वीवो T3 लाइट 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP54 रेटिंग है।